ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10खेलभारतराज्य

…और 50 मीटर पहले ही खत्म हो गई जिंदगी की आखिरी रेस

Share

-दिल्ली हाफ मैराथन में चली गई एक धावक की जान

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन में खुशी और उत्साह के माहौल के बीच एक दुःखद खबर भी आई। 10 किमी. ओपन कैटेगरी की दौड़ में शामिल धावक आशीष कुमार गर्ग की मौत हो गई। आयोजकों की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि रविवार की सुबह आशीष जब इस दौड़ में हिस्सा ले रहे थे, उसी दौरान फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले ही वह गिर पड़े थे।

ट्रैक पर दी गई मेडिकल सहायता
इवेंट के को-मेडिकल डायरेक्टर्स डॉ. समीर गुप्ता और डॉ. सोनिया लाल गुप्ता ने बताया कि मेडिकल पार्टनर्स ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आशीष को तुरंत जरूरी मेडिकल सहायता मुहैया कराया गया। ट्रैक पर ही मेडिकल टीम ने उन्हें अटेंड किया।

जब उन्होंने किसी प्रकार का कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया और उनकी पल्स भी गिरने लगी, तो उन्हें तुरंत सीपीआर दिया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल बेस कैंप में बनाए गए आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर होने लगी। बाद में उन्हें मूलचंद हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। हॉस्पिटल पहुंचने पर उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

दिल्ली मैराथन में अल्माज़ अयाना ने अंतर्राष्ट्रीय एलीट महिला हाफ मैराथन 01:07:59 समय में पूरा किया। अभिषेक पाल ने नेशनल एलीट पुरुष हाफ मैराथन को 01:04:08 समय में समाप्त किया। कविता यादव नेशनल एलीट महिला चैंपियन बनींष उन्होंने हाफ मैराथन 01:17:42 समय में पूरा किया।


Share

Related posts

योगी के मंत्री बोले- शानदार, इससे प्रदेश का गौरव बढ़ेगा

samacharprahari

लेटरल एंट्री पर सरकार का यू-टर्न, विपक्ष के हमलों के बीच अब रद्द करेगी विज्ञापन

samacharprahari

नेताओं के फोन कॉल्स हमेशा सुन रहे हैं ‘नए’ भारत के ‘बिग ब्रदर’ : अल्वा

samacharprahari

लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को राहत

samacharprahari

सीएम फडणवीस के पास गृह, शिंदे को शहरी विकास… पवार को वित्त मंत्रालय का जिम्मा

Prem Chand

यूपी में बयान दर्ज करवाने आई रेप पीड़िता का कोर्ट से अपहरण

samacharprahari