ताज़ा खबर
Otherटेकताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारियों समेत 12 गिरफ्तार

Share

एनआरआई के अकाउंट से की गई 66 बार रकम निकालने की कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इन कर्मचारियों पर अधिक जमापूंजी वाले एनआरआई खातों से अवैध रूप से पैसे निकालने की कोशिश करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद एचडीएफसी बैंक ने इन तीनों कर्मचारियों को सस्पेंड करने की बात कही है। बैंक कर्मियों समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बैंक ने कहा, “हमारे सिस्टम ने कुछ खातों में अवैध और संदिग्ध ट्रांजैक्शन को लेकर अलर्ट भेजा था। सिस्टम अलर्ट के आधार पर, हमने आगे और आवश्यक जांच के लिए पुलिस को मामले की सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई।”

आरोपियों ने अकाउंट होल्डर के केवाईसी में रजिस्टर्ड अमेरिकी मोबाइल नंबर जैसा ही एक भारतीय मोबाइल फोन नंबर भी हासिल किया था। आरोपियों से चेक बुक भी बरामद की गई है।


Share

Related posts

नोटबंदी से नहीं हुई नकदबंदी! चार गुना ज्यादा कैश जब्त

samacharprahari

JEE-NEET के छात्रों के लिए रेलवे चलाएगी 46 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें

samacharprahari

बिहार के आईपीएस संभालेंगे यूपी के डीजीपी की कमान

samacharprahari

केरल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा

samacharprahari

समय से पहले आ सकता है मॉनसून

Prem Chand

योगी सरकार में फिर पेपर लीक, लाखों परीक्षार्थी हताश

samacharprahari