ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

उत्तराखंड में नंदा देवी ग्लेशियर टूटा, 150 मजदूर लापता

Share

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के तपोवन क्षेत्र में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा रविवार सुबह को टूट गया। इससे अलकनंदा नदी पर बने ऋषिगंगा बांध को नुकसान पहुंचा है। धौली गंगा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। राज्य आपदा प्रबंधन व डिसास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की ओर से बताया गया कि ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 150 से ज्यादा मजदूरों के इससे सीधे प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने आईटीबीपी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ राहत व बचाव कार्य के लिए जुट गया है। जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन और चमोली प्रशासन के अधिकारियों से बात की गई है। सभी जिले हाई अलर्ट पर हैं और लोगों को गंगा नदी के करीब नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से पुराने बाढ़ के वीडियो के जरिए अफवाह नहीं फैलाने की भी अपील की है।


Share

Related posts

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा फैसला – लाखों स्टूडेंट्स को राहत!

Prem Chand

हथियार प्रतिबंध: ईरान ने की अमेरिका के संशोधित प्रस्ताव की आलोचना

samacharprahari

जीएसटी पूरी तरह से फेल कर प्रणाली साबित हुई हैः कैट

samacharprahari

बेंगलुरु के अस्पताल ने आयुष्मान भारत से इलाज देने से किया इनकार, खर्च से डरे कैंसर मरीज ने की आत्महत्या

samacharprahari

लगातार हादसों के बाद रेलवे ने अफसरों को किया टाइट

samacharprahari

‘उद्धव ठाकरे को झटका: असली शिवसेना शिंदे की हुई

samacharprahari