ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

इराक के राजनीतिक घटनाक्रम से तेल सप्लाई प्रभावित होने का डर

Share

इराक के राजनीतिक घटनाक्रम में 20 कई मौत, 300 घायल

नई दिल्ली। इराक के प्रभावशाली शिया मौलवी और नेता मुक्तदा अल-सद्र ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के बाद देश भर में हिंसा भड़क गई। इराक में इस बवाल के बाद क्रूड ऑयल सप्लाय को लेकर कई बड़े देशों की चिंता बढ़ गई है। भारत भी इस राजनीतिक घटनाक्रम से प्रभावित हो सकता है।

शिया मौलवी के राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद शिया धर्मगुरु के सैकड़ों समर्थक राष्ट्रपति भवन पहुंच कर विरोध कर रहे हैं। इस दौरान अल-सद्र के समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि भारत सबसे ज्यादा क्रूड ऑयल इराक से आयात करता है। इसके साथ ही इराक के साथ भारत का महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारी भी है।


Share

Related posts

यस बैंक : ईडी ने कॉक्स एंड किंग्स समूह के पूर्व सीएफओ और आंतरिक ऑडिटर को गिरफ्तार किया

samacharprahari

धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ठाकरे

samacharprahari

एमेज़ॉन के ‘आई हैव स्पेस’ से जुड़े 3000 पार्टनर

samacharprahari

जौनपुर के चार अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

samacharprahari

लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 नवंबर तक टली

samacharprahari

महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए 200 से अधिक लाइसेंस जारी

Prem Chand