ताज़ा खबर
Other

आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Share

लखनऊ, 19 जून 2025 । उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्ष में 234 दुर्दांत अपराधी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए जबकि 9,202 अपराधी घायल हो गये। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ की 14,741 घटनाएं हुईं, जिनमें 30,293 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अपराधियों से मुकाबला करते हुए 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि 1,700 पुलिसकर्मी घायल हुए। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के बयान में कहा गया कि प्रदेश में सबसे अधिक मुठभेड़ मेरठ ज़ोन में हुई जहां पुलिस ने 4,183 कार्रवाई की। इनमें 7,871 अपराधी पकड़े गए जबकि 2,839 अपराधी घायल हो गए। इस दौरान 77 कुख्यात अपराधी मौके पर ही मारे गए। इस दौरान 452 पुलिसकर्मी घायल हुए जबकि अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि वाराणसी ज़ोन में मुठभेड़ की 1,041 घटनाएं हुईं, जिनमें 2,009 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 26 अपराधियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया। इस दौरान 605 अपराधी और 96 पुलिसकर्मी घायल हुए। पूरे प्रदेश में वाराणसी जोन मुठभेड़ मामले में दूसरे स्थान पर है।

बयान के मुताबिक आगरा जोन राज्य में तीसरे स्थान पर है। यहां 2,288 मुठभेड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें 5,496 अपराधियों को दबोचा गया। इस दौरान 715 अपराधी घायल हुए जबकि 19 अपराधी मार गिराए गए। मुठभेड़ के दौरान 56 पुलिसकर्मी घायल हुए।


Share

Related posts

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है भाजपा : अखिलेश

Girish Chandra

फर्जी टीकाकरण घोटाले में एफआईआर दर्ज

samacharprahari

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा

Prem Chand

ईडी ने संजय राउत की पत्नी व करीबी की प्राॅपर्टी की जब्त

Prem Chand

गुजरात सरकार को SC ने फटकारा, नोटिफिकेशन कैंसिल

Prem Chand