ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

अगले सप्ताह यूरोपीयन संघ में शामिल होगा यूक्रेन!

Share

कीव। रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन दूसरी बार कीव पहुंची हैं। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ मुलाकात की और युद्ध के ताजा स्थितियों की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन यूरोपीय संघ के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन के यूरोपीय संघ में शामिल होने का मुद्दा भी उठाया।

सूत्रों के अनुसार, उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ में शामिल होने के यूक्रेन के अनुरोध पर यूरोपीय संघ के कार्यकारी सदस्यों की राय अगले सप्ताह के अंत तक तैयार हो जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर सहमति बन जाती है, तो यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल किया जा सकता है। वॉन डेर लेयेन ने कहा कि जेलेंस्की के साथ शनिवार को हुई बातचीत हमें अगले हफ्ते तक अपने मूल्यांकन को अंतिम रूप देने में सहूलियत मिलेगी।

हालांकि यूक्रेन को यूरोपीय संघ का सदस्य बनाने के लिए सभी 27 सदस्य देशों को सहमत होना पड़ेगा। कीव में सदस्यता के लिए विचार किए जाने से पहले आवश्यक सुधारों पर व्यापक बातचीत होगी। कीव की अपनी दूसरी यात्रा में वॉन डेर लेयन ने ज़ेलेंस्की को याद दिलाया कि प्रशासनिक सुधारों और अन्य जगहों पर प्रगति के बावजूद, अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है।


Share

Related posts

श्रीनगर में आतंकी हमला, ट्रैफिक कर्मी की हालत गंभीर

Prem Chand

पाटीदारों-यहूदियों का डीएनए एक : गगजी सुतरिया

Prem Chand

मौलाना कल्बे जवाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Prem Chand

सेबी ने बायोकॉन के अधिकारी पर लगाया प्रतिबंध

Prem Chand

मेहूल चोकसी को जांच का अंदाजा था, इसलिए भाग गया : सीबीआई

samacharprahari

पर्यटन प्रमोशन के लिए मीडिया अभियानों पर एक अरब से ज्यादा खर्च

samacharprahari