Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

सैट से फ्यूचर को राहत, जमा करने होंगे 11 करोड़

Share

बाजार से पाबंदी के सेबी के आदेश पर लगाई रोक

मुंबई। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने फ्यूचर रिटेल के चेयरपर्सन किशोर बियानी और कुछ अन्य प्रवर्तकों के ऊपर प्रतिभूति बाजार से पाबंदी लगाने के बाजार नियामक सेबी के आदेश पर रोक लगा दी है। सैट ने फ्यूचर ग्रुप के प्रवर्तकों को अंतरिम उपाय के तहत 11 करोड़ रुपये जमा करने को कहा है। बता दें कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बियानी व अन्य प्रवर्तकों के ऊपर प्रतिभूति बाजार में हिस्सा लेने से एक साल के लिए रोक लगा दी थी। फ्यूचर कॉरपोरेट रिसॉर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (एफसीआरपीएल) ने एक बयान में कहा, ‘सैट ने 15 फरवरी 2021 को हुई एक सुनवाई में सेबी के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें फ्यूचर रिटेल के शेयरों की मार्च 2017 में हुई एक खरीद को लेकर फ्यूचर ग्रुप के प्रवर्तकों के ऊपर भेदिया कारोबार का आरोप लगाया गया है।’ अब सैट इस मामले पर 12 अप्रैल 2021 को सुनवाई करेगा। इससे पहले तीन फरवरी को सेबी ने किशोर बियानी और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के कुछ अन्य प्रवर्तकों को प्रतिभूति बाजार से एक साल के लिए रोक दिया था। इसके अलावा, नियामक ने किशोर बियानी, अनिल बियानी और फ्यूचर कॉरपोरेट रिसोर्सेज पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। उन्हें गलत तरीके से कमाये 17.78 करोड़ रुपये लाभ को जमा करने को भी कहा गया था।


Share

Related posts

महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को नगर परिषद-नगर पंचायत चुनाव, BMC पर भी आया अपडेट

samacharprahari

कुत्तों के हमले में एक व्यक्ति कुएं में गिरा,तीसरे दिन निकाला गया

Prem Chand

एनडीए और इंडिया गठबंधन से मायावती ने बनाई दूरी

Prem Chand

Leave a Comment