ताज़ा खबर
OtherTop 10

सुकमा में IED धमाके में कोबरा बटालियन के अफसर की मौत, 10 कमांडो घायल

Share

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार रात नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया, जिसमें CRPF के जंगल वारफेयर यूनिट कोबरा (CoBRA) बटालियन का एक अफसर मारा गया, जबकि 10 कमांडो घायल हुए हैं। घायल कमांडो को इलाज के लिए शनिवार रात ही हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया। वर्ष 2017 में भी चिंतागुफा एरिया में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। यह इलाका नक्सल गतिविधियों का गढ़ बना हुआ है।
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने रविवार को बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना में आने वाले ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। इस हादसे में CoBRA बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन पी बालेराव की मौत हो गई। सीआरपीएफ की ओर से एक बयान में बताया गया है कि बुरकापाल इलाके में स्पेशल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था जहां नक्सलियों ने बलास्ट किया। इसमें घायल बालेराव को इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा था, उसी बीच उनकी मौत हो गई। पार्थिव शरीर महाराष्ट्र के नासिक ले जाया जाएगा। विस्फोट में सेकेंड-इन-कमांड दिनेश कुमार सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


Share

Related posts

मारवाड़ी स्कूल में चिकित्सा शिविर

Amit Kumar

पाकिस्तानी महिला बन गई ग्राम प्रधान

samacharprahari

दोहरे शतक से चूके डि कॉक, हसन महमूद बने दीवार

samacharprahari

रिलायंस के कब्जे से बिग बाजार को वापस लेगा फ्यूचर ग्रुप

Prem Chand

पीपीएफ की ब्याज दरों पर सरकार की कैंची

Amit Kumar

विजय माल्या ने कहा, ‘मैं भगोड़ा हूं, लेकिन चोर नहीं’

samacharprahari