ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार, कांस्टेबल गिरफ्तार

Share

औरंगाबाद। मराठवाड़ा संभाग के औरंगाबाद में पुलिस विभाग पर कालिमा लगानेवाली घटना घटी है। पुलिसकर्मी पेपर कॉलेज छात्रा के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोपी ने यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाकर छात्रा को धमकाया। शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक चौंकाने वाले मामले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक पुलिसकर्मी ने कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पुलिस कर्मी ने कई अवसरों पर उसके साथ पहले शारीरिक संबन्ध बनाए। इस कृत्य को उसने वीडियो भी बनाकर ब्लैकमेल भी किया।

साइबर पुलिस ने अब लड़की द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का वादा करने के बाद पुलिसकर्मी ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान 32 वर्षीय रविंद्र दाभाडे के रूप में हुई है। इसी महीने 1 अगस्त को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस की गिरफ्तारी हुई। आरोपी पर बलात्कार और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के मुताबिक, जब वह जूनियर कॉलेज में थी, उसी दौरान वह पुलिस कांस्टेबल के संपर्क में आई। कांस्टेबल ने उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया और उसके साथ जबरन शारीरिक करने और यौन कृत्य की रिकॉर्डिंग करने से पहले उसका विश्वास जीत लिया।

पीड़िता लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और कई मौकों पर उसका बलात्कार किया। आरोपी सिपाही ने उसके मंगेतर को भी वीडियो साझा किया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

 


Share

Related posts

महायुति सरकार के तहत भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया : शरद पवार

Prem Chand

ईरान पर अमेरिकी हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : रूस

Prem Chand

सरकार के इस फैसले से एलपीजी सब्सिडी खत्म!

Prem Chand

मणिपुर में तैनात होंगी सीएपीएफ की 90 कंपनियां

Prem Chand

चाबहार प्रोजेक्ट में भारत को झटका, ईरान को नहीं चाहिए भारत की मदद

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट 2021 रद्द किया, न्यायिक स्वतंत्रता पर बड़ा फैसला

samacharprahari