ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

लाडली बहना योजना में धांधली बर्दाश्त नहीं : छगन भुजबल

Share

मुंबई, 12 जनवरी 2025 : महाराष्ट्र सरकार में एनसीपी अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री  छगन भुजबल ने लाडली बहना योजना पर कहा कि जो लोग लाडली बहना योजना के नियमों में फिट नहीं बैठते हैं, उन्हें स्वयं अपना नाम वापस ले लेना चाहिए। अन्यथा उनसे जुर्माने के साथ-साथ पैसे की वसूली की जा सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में लाडली बहना योजना के नियम और सख्त होंगे।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले महायुति सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की घोषणा की थी। जुलाई 2024 से 21 से 65 वर्ष की आयु वेg की महिलाओं को इस योजना के तहत 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं।

हालांकि यह योजना सभी महिलाओं के लिए नहीं है। सरकार ने इस योजना के लिए कुछ नियम जारी किए हैं। इसके कुछ नियम हैं जैसे परिवार की आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए और एक घर में दो महिलाएं इस लाभ का लाभ नहीं उठा सकतीं। केवल इन नियमों पर खरी उतरने वाली महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

हालांकि, इसके बावजूद कई महिलाओं ने लाडली बहना योजना का लाभ उठाया है, जबकि वे नियमों में फिट नहीं बैठती हैं।


Share

Related posts

निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को सतत आर्थिक सुधारों की जरूरत : आईएमएफ

samacharprahari

ठाकरे गुट की अर्ज़ी पर शिंदे गुट के विधायको को नोटिस

Prem Chand

Mass graves dug in Iran for coronavirus victims visible from space: Report

Admin

विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल योगेन्द्र सिंह सेवानिवृत्त

samacharprahari

केरल विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा

samacharprahari

गलती से दानपात्र में गिरा आईफोन, पुजारियों का लौटाने से इनकार

Prem Chand