ताज़ा खबर
PoliticsTop 10

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज, देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी से लड़ाई के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मंगलवार को तंज किया और आरोप लगाया कि इस अवधि में सिर्फ विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हुई है। जुलाई से ही राजस्थान की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही थी।

     राजस्थान में मचे सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने पहली बार इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी की है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात करने वाली मोदी सरकार ने कोरोना की लड़ाई डटकर लड़ने की बजाय विपक्ष की सरकार गिराने और खुद को मजबूत बनाने का काम किया है।

उन्होंने ट्वीट किया “कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां- फरवरी- नमस्ते ट्रंप, मार्च- मध्य प्रदेश में सरकार गिराई, अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई, मई- सरकार की छठी सालगिरह, जून- बिहार में वर्चुअल रैली, जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश। इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है।”


Share

Related posts

भारत में एक दिन में 13,898 नए मामले, 369 लोगों की मौत

samacharprahari

ईडी के सामने पेश नहीं हुए देशमुख

samacharprahari

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को मिली जमानत

Amit Kumar

मुख्यमंत्री उद्धव का बड़ा फैसला- आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द

Prem Chand

एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों ने कहा- यहां कोई कुछ सुनने वाला नहीं है, फ्लाइट का कुछ पता नहीं

samacharprahari

जारी रहेगा ‘सवर्ण गरीबों’ को 10 प्रतिशत का आरक्षण

samacharprahari