ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

रायबरेली: कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य के बेटे को मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Share

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में स्थित खीरों प्रथम से कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी के बेटे शिवम अवस्थी (22 वर्ष) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, शिवम अवस्थी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी तेलीबाग के रथीन्द्र नगर में अपनी पत्नी शोभा अवस्थी, पुत्र शिवम अवस्थी व शुभम अवस्थी के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर 1:45 बजे शिवम अवस्थी अपने घर के पास अपनी टाटा सफारी कार के पास खड़ा था, तभी पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही शिवम औंधे मुंह आगे की ओर गिर पड़ा।
कुछ देर बाद उसका भाई शुभम अवस्थी मौके पर पहुंचा तो शिवम सड़क पर गिरा पड़ा था। शुभम ने तत्काल घरवालों को सूचना दी जिस पर सभी शिवम को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Share

Related posts

देवरिया हत्याकांड में 11 असलहे का लाइसेंस सस्पेंड

Prem Chand

अमेजन का #Find_Life डिजिटल कैम्पेन लॉन्च

samacharprahari

सपा मुखिया ने कहा- गठबंधन में टिकट देकर हमने खाया धोखा

Prem Chand

UP में 220 पदों के लिए 5.74 लाख युवाओं ने किया आवेदन

samacharprahari

यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 2 लोगों की मौत

samacharprahari

भाजपा ने सूबे को ही आइसोलशन में पहुंचा दिया : अखिलेश

samacharprahari