ताज़ा खबर
Politicsराज्य

राज्य में सभी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे : मविआ

Share

उद्धव ठाकरे और अजीत पवार के बीच महत्वपूर्ण निर्णय

मुंबई। महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव महाविकास आघाड़ी एकसाथ मिलकर लड़ेगी। यह निर्णय गुरुवार को दादर स्थित बालासाहेब ठाकरे राष्ट्रीय स्मारक में हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, उद्योगमंत्री सुभाष देसाई सहित महाविकास आघाड़ी के कई मंत्री उपस्थित थे।

बता दें कि गुरुवार को दादर में रायगढ़ जिले में महाविकास आघाड़ी के बीच चल रही तनातनी की वजह से बैठक आयोजित की गई थी। रायगढ़ जिले की पालकमंत्री अदिति तटकरे हैं, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं, जबकि अधिकांश विधायक शिवसेना से जीत कर आए हैं। बैठक में तय किया गया कि महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना शामिल है। चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया जिस निर्वाचन क्षेत्र में राजनीतिक दल के जनप्रतिनिधि अधिक होंगे, वहां का नेतृत्व उसी दल को दिया जाएगा। इसके साथ ही सूबे में स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनाव तीनों दल अपनी क्षमता के अनुसार एक-दूसरे के साथ मिलकर ही लड़ेंगे। इससे किसी प्रकार के तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। हालांकि बैठक का अन्य ब्योरा गोपनीय रखा गया है।


Share

Related posts

सरकार का फैसला-सस्ते नहीं होंगे पेट्रोल-डीजल

samacharprahari

3.65 करोड़ जन-धन खाता में नहीं है एक भी पइसा!

samacharprahari

मुंबई बम विस्फोट मामले में दो आरोपियों को राहत

Prem Chand

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Vinay

दो सप्ताह में राणे का अवैध निर्माण तोड़े मनपाः कोर्ट

samacharprahari

नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को ‘बर्बाद’ कियाः राहुल गांधी

samacharprahari