ताज़ा खबर
Otherराज्य

मुंबई में टीका लगाने के बाद एक व्यक्ति की मौत

Share

मुंबई। भिवंडी के कामतघर में स्थित भाग्यनगर कोरोना टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाने के 15 मिनट बाद ही सुखदेव किर्दत (41) की मौत हो गई। उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि उनके परिवार ने इस मामले में जांच कराने की मांग की है। फिलहाल मनपा स्वास्थ्य विभाग ने सुखदेव की लाश को मुंबई के जे. जे. अस्पताल में भेज दिया है। मनपा के मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि सुखदेव पहले से ही हार्ट एवं ब्लड प्रेशर के मरीज थे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।


Share

Related posts

बंगाल में बीजेपी का सीएए मिशन: बांग्लादेश से आए हिंदुओं को नागरिकता दिलाने के लिए 1000 कैंप

samacharprahari

बदायूं में नल से पानी पीने को लेकर दलित युवक की डंडे से पिटाई, मौत

samacharprahari

बीजेपी के विधायक कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

samacharprahari

अवमानना मामला: प्रशांत भूषण पर एक रुपये का दंड, नहीं भरने पर तीन महीने की जेल

samacharprahari

समुद्री डकैती में 26 प्रतिशत की वृद्धि : एमयूआई

samacharprahari

सेना प्रमुख ने लद्दाख का दौरा कर हालात का जायजा लिया

samacharprahari