ताज़ा खबर
OtherTop 10बिज़नेसराज्य

बोर्ड ने बीपीसीएल में हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव किया मंजूर

Share

मुंबई। असम शांति समझौते के तहत केंद्र सरकार ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) को सार्वजनिक क्षेत्र में रखने का फैसला किया है। मंगलवार को बीपीसीएल के बोर्ड ने पूरी हिस्सेदारी एनआरएल में बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह हिस्सेदारी ऑयल इंडिया लिमिटेड, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और असम सरकार खरीदेगी। नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड की बिक्री से देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी के निजीकरण का रास्ता साफ हो गया है। नुमालीगढ़ में हिस्सेदारी बेचने से बीपीसीएल को 9,876 करोड़ रुपये मिलेंगे।
बता दें कि सरकार ने अगले वित्त वर्ष के दौरान विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। बीपीसीएल देश की दूसरी सबसे ऑइल मार्केटिंग कंपनी है। बीपीसीएल की एनआरएल में 61.65 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि ऑयल इंडिया की 26 फीसदी और असम सरकार की 12.35 फीसदी हिस्सेदारी है। नुमालीगढ़ में हिस्सेदारी बेचने के बाद बीपीसीएल के पास तीन रिफाइनरियां रह जाएंगी। ये मुंबई, कोच्चि और बीना (मध्य प्रदेश) में स्थित हैं। सरकार बीपीसीएल में अपनी पूरी 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। बोर्ड के इस फैसले के बाद शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 4.5 फीसदी से ज्यादा मजबूती के साथ 482 रुपये के भाव पर पहुंच गया।


Share

Related posts

भारत की जीडीपी को नया आधार, नई कहानी—क्या सचमुच अर्थव्यवस्था 12% बड़ी हो जाएगी? एक विश्लेषणात्मक ग्राउंड रिपोर्ट…

samacharprahari

पुलिस का मुखबिर होने के शक में दो ग्रामीणों की हत्या

Amit Kumar

नई रेंटल हाउसिंग स्कीम को जल्द मिल सकती है हरी झंडी

samacharprahari

महाराष्ट्र के ठाणे में धारदार हथियार लेकर घूम रहे महिला समेत 5 गिरफ्तार

Prem Chand

योगी जी को चीन साथ ले जाएं पीएम मोदी, वो नाम बदलने के एक्‍सपर्ट, शायद वहां कुछ कर आएं- अखिलेश यादव

samacharprahari

राजनीति में दोस्त और दुश्मन नहीं होते…

samacharprahari