ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

मिताली ने पूरे किए 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन

Share

भारत की पहली खिलाड़ी, दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला क्रिकेट की कर्णधार रही मिताली राज ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली मिताली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मिताली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 35वां रन पूरा करते ही यह उपलब्धि हासिल की। उनके नाम पर अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,001 रन दर्ज हैं और उनका औसत 46.73 है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मिताली राज की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, ‘क्या शानदार क्रिकेटर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज। बधाई मिताली।’ इस 38 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज से पहले इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 309 मैचों में 10,273 रन बनाये। अपना 311वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रही मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वनडे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाये हैं। मिताली ने अपने करियर में रिकार्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाये हैं। इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक उन्होंने वनडे में जमाये हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था।


Share

Related posts

हिरासत में मौतें और पुलिस प्रताड़ना पर चिंताजनक खुलासे

samacharprahari

जम्मू कश्मीर: दूसरे चरण में 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Prem Chand

कर्ज देने के नाम पर लोगों से ठगी

Prem Chand

पांच न्यायाधीशों की पीठ करेगी चुनावी बॉन्ड की वैधता पर सुनवाई

samacharprahari

ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बना रहा है सेंट्रल रेलवे

samacharprahari

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथियों की सफल वापसी

Prem Chand