ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मातोश्री को उड़ा देने की धमकी

Share

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन पर मिली धमकी

मुंबई। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को धमकी दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने फोन पर ठाकरे के आवास मातोश्री को उड़ा देने की धमकी दी है। इसके बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। गृहमंत्री ने कहा कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।


सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन कर के धमकी दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मातोश्री के लैंडलाइन पर दुबई से तीन से चार कॉल आई हैं, जिसमें मातोश्री निवास को उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरे फोन कॉल के बाद से ही मातोश्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस धमकी को लेकर चिंता व्यक्त की गई।

 


Share

Related posts

बोनस व प्रलंबित मांग को लेकर रेलकर्मी फिर करेंगे आंदोलन

Prem Chand

एनसीबी टीम पर ड्रग्स माफिया ने किया हमला

Prem Chand

भारतीय नौसेना की महिला एयर क्रू ने रचा इतिहास

samacharprahari

गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस पर हमला

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र को नोटिस जारी कर 8 अप्रैल तक मांगा जवाब

samacharprahari

ट्रेलब्लेजर्स ने सुपरनोवाज को 119 रन का टारगेट दिया

samacharprahari