ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

महाराष्ट्र में 3960 पुलिसकर्मी संक्रमित, 46 की मौत

Share

मुंबई। मुंबई, पुणे, ठाणे समेत महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना पुलिसकर्मियों को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक 1,24,331 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5,893 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 3960 पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 46 कर्मयों की मौत हो चुकी है। हालांकि राज्य में 2925 पुलिसकर्मी ठीक होकर घर जा चुके हैं।

2349 पुलिसकर्मी ठीक हो गए
महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि कुल 986 पुलिसकर्मी अभी भी कोरोना संक्रमित हैं। इसमें 113 पुलिस अधिकारी हैं और 873 सिपाही हैं। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी और 45 सिपाही है। मुंबई में ही 2349 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिसमें से 31 कर्मियों की मौत हो चुकी है। पिछले एक हफ्ते में नौ पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में 5893 की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की संख्या 1,24,331 हो गई है। अब तक राज्य में 5,893 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को कोरोना के 3827 नए मामले सामने आए थे। वहीं, 142 लोगों की मौत हो गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 55,652 है, जबकि 62,773 लोग कोरोना संक्रमण से छुटकारा पा चुके हैं।


Share

Related posts

ऑपरेशन विस्फोटक मुक्त बन्दरगाह का सफल संचालन

samacharprahari

बाबा सिद्दीकी की पत्नी ने ‘सही तथ्य रिकॉर्ड में लाने’ के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर की

Prem Chand

Covishield और Covaxin के दाम घटे, अब 225 रुपए में लगेगा टीका

Prem Chand

न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को डबल झटका !

samacharprahari

363 सांसदों-विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

samacharprahari

नहीं बढ़ाई गई भविष्य निधि पर ब्याज दर !

samacharprahari