Samachar Prahari
Otherराज्य

मंदिर पूजन नहीं, लॉकडाउन से हो रहे आर्थिक नुकसान पर ध्‍यान देना जरुरी : शरद पवार

Share

मुंबई । उत्तर प्रदेश के अयोध्‍या में राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर की जा रही तैयारियों पर एनसीपी चीफ शरद पावर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।  

देश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है जिसे लेकर मुंबई में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा, ‘हमें ऐसा लगता है कि कोरोना में जो लोग फंसे हैं, उन्हें कैसे बाहर निकाले, हम उसे जरूरी समझते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बनकर शायद कोरोना चला जाएगा। शायद उसी लिए उन्होंने ऐसा कार्यक्रम किया होगा, मैं नहीं जानता। हमें कोरोना का संकट बड़ा लगता है और उसकी वजह से लॉक डाउन हुए हैं, जिसमें छोटे-बड़े उद्योगों पर आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। हमें चिंता है और राज्य और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। इस हफ्ते हमारे साथी सांसद दिल्ली जाकर सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे।’ मुझे लगता है कि हम जल्दी ही इस महामारी से जंग जीत जाएंगे।


Share

Related posts

बॉम्बे हाईकोर्ट की महाराष्ट्र सरकार को कड़ी फटकार, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल

samacharprahari

संसदीय समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रहीं सेबी प्रमुख? राहुल गांधी ने पूछा सवाल

Prem Chand

अग्निपथ पर उबल रहा नेपाल

samacharprahari

Leave a Comment