ताज़ा खबर
OtherTop 10भारतराज्य

बारामूला में मुठभेड़, एक जवान घायल

Share

बारामुला। बारामुला जिले के येदिपोरा पटटन इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर घायल हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पट्टन इलाके के येदिपोरा में घेराबंदी कर तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि बारामुला जिले के येदिपोरा पटटन इलाके में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आता देख गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर घायल हो गया है। घायल मेजर को 92 बैस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है।

 


Share

Related posts

चाबहार प्रोजेक्ट में भारत को झटका, ईरान को नहीं चाहिए भारत की मदद

samacharprahari

पुलिस स्टेशन के सामने नाबालिग की हत्या

Prem Chand

कैग रिपोर्ट में बेपर्दा हुआ ‘सुशासन’!

samacharprahari

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नवनीत राणा के घर में घुसने की कोशिश की

Prem Chand

धर्म-धर्म आपस में बडे शत्रु हैं, इंसानियत के लिए जगह नहीं

Amit Kumar

इकोनॉमी व रोजगार को लेकर डगमगा रहा है लोगों का विश्वास

samacharprahari