ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पर्यटन प्रमोशन के लिए मीडिया अभियानों पर एक अरब से ज्यादा खर्च

Share

पर्यटन प्रमोशन के लिए 1,24,23,51,698 रुपये खर्च किए

समाचार प्रहरी, मुंबई।

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया है कि देश में पर्यटन सेक्टर के प्रमोशन के लिए पिछले तीन वर्षों में एक अरब से ज्यादा की धनराशि मीडिया अभियानों पर खर्च हुई है। ओडिशा से बीजू जनता दल के सांसद भास्कर राव नेक्कांति और प्रशांत नंदा के एक लिखित सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद सिंह पटेल ने यह जानकारी दी है।

दरअसल, बीजू जनता दल के दोनों सांसदों ने भारत में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मीडिया अभियानों पर खर्च हुई धनराशि पर सवाल पूछा था। इस सवाल का लिखित में जवाब देते हुए पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय की ओर से भारत में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मीडिया अभियान चलाए जाते हैं। पिछले तीन वर्षों में प्रिंट मीडिया, टेलीविजन, ऑनलाइन, रेडियो, थियेटर और एसएमएस अभियान चलाए गए हैं।

इन अभियानों पर बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017-18 में 25 करोड़ 70 लाख 95 हजार 135 रुपये खर्च हुए, जबकि वर्ष 2018-19 में 65 करोड़ 25 लाख 12 हजार 193 रुपये खर्च किए गए हैं। इसी तरह वर्ष 2019-20 में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 33 करोड़ 27 लाख 44 हजार 370 रुपये खर्च कर मीडिया अभियान संचालित हुए। तीन वर्ष में पर्यटन से जुड़े मीडिया अभियानों पर 1,24,23,51,698 रुपये खर्च हुए।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय की ओर से ब्यूरो ऑफ आउटरीच कम्युनिकेशन (बीओसी), दूरदर्शन, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के माध्यम से मीडिया प्लान प्राप्त किए जाते हैं। यह अभियान भारत के सभी राज्यों के लिए होते हैं, न कि राज्य विशेष के लिए।


Share

Related posts

इस बार मुंबई के मेयर हमारे होंगे!

samacharprahari

MSC स्कैम: मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश, डिप्टी सीएम अजित पवार हैं आरोपी

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 69000 शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ

Prem Chand

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, सरकार लापता: संजय राऊत

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संविधान की प्रस्तावना से नहीं हटेंगे ‘सेकुलर’ और ‘सोशलिस्ट’ शब्द

samacharprahari

यूपी में कोरोना के 3953 नए केस, अब तक 1730 की मौत

samacharprahari