ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा

Share

बलिया। यूपी पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सहित पांच समाजवादी पार्टी के नेताओं को नामजद केस दर्ज किया है। इसके अलावा 45 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोविड-19 निषेधाज्ञा के उल्लंघन तथा महामारी के प्रसार को लेकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने सिकंदपुर तहसील के उपजिलाधिकारी के खिलाफ जमीन से जुड़े एक मामले में जुलूस निकाला था। इस कारण यह मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने मंगलवार को बताया कि शहर कोतवाली में सोमवार शाम चौकी प्रभारी, सिविल लाइंस की शिकायत पर पूर्व कैबिनट मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव, पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव समेत पांच नेताओं के विरुद्ध नामजद व 45 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान तथा महामारी अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले की सिकंदरपुर तहसील के उप जिलाधिकारी संगम लाल यादव के क्रियाकलाप के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सिकंदरपुर से एक जुलूस निकाला था। जुलूस सिकंदरपुर से चलकर जिला मुख्यालय पहुंचा था, तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था।


Share

Related posts

वेदांतू ने 424 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

Prem Chand

सचिन वाझे के राजनीतिक हैंडलर का पता लगाए जांच एजेंसीः देवेन्द्र फडणवीस

samacharprahari

आजम के स्कूल पर लगा ताला, अखिलेश बोले- ताले बनना थोड़े बंद हो जाएंगे, सरकार भी कितने दिल चलेगी…

samacharprahari

रुपये पर दबाव चरम पर, ‘मजबूत अर्थव्यवस्था’ के दावों के बीच 9.5% टूटी भारतीय मुद्रा

samacharprahari

एनसीबी ने जब्त की ड्रग्स की बड़ी खेप

samacharprahari

स्मार्ट सिटी के नाम पर राज्यों को 23,145 करोड़ रुपये दिए : सरकार

samacharprahari