ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरदुनियाभारत

निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को सतत आर्थिक सुधारों की जरूरत : आईएमएफ

Share

नई दिल्ली। कारोबारी माहौल को बेहतर करने और निवेश को प्रोत्साहन के ठोस प्रयासों से भारत को निवेश आकर्षित करने में मदद मिली है, लेकिन ये उपाय पर्याप्त नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। आईएमएफ ने कहा है कि निवेश आकर्षित करने के लिए भारत को अभी और आर्थिक सुधारों की जरूरत है।

आईएमएफ के मुख्य प्रवक्ता गेरी राइस ने गुरुवार को दिग्गज वैश्विक कंपनियों फेसबुक और गूगल इंक द्वारा भारत में बड़े निवेश की घोषणा संबंधी सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। हाल के समय में कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भारत में 20 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की प्रतिबद्धता जताई है। इससे इस साल अब तक भारत को 40 अरब डॉलर का एफडीआई मिल चुका है।

राइस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारत ने हाल के बरसों में निवेश आकर्षित करने के लिए मजबूत प्रयास किए हैं। कारोबारी वातावरण में सुधार किया गया है और व्यापार में निवेश आकर्षित करने के उपाय किए गए हैं। इनसे निवेश आकर्षित करने में मदद मिली है।’’

आईएमएफ कवर से कहा गया कि भारत ने पिछले कुछ साल में दिवाला संहिता, माल एवं सेवा कर जैसे सुधार किए हैं। इससे विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैकिंग में भारत की स्थिति सुधरी है। साल 2020 में भारत कारोबार सुगमता रैंकिंग में 63वें स्थान पर आ गया है, जबकि वर्ष 2018 में वह 100वें स्थान पर था। यह वाकई में उल्लेखनीय सुधार है।

आईएमएफ के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इन सुधारों के बावजूद भारत को आगे लगातार आर्थिक सुधारों पर जोर देने की जरूरत है। भारत को श्रम, भूमि व अन्य क्षेत्र में बेहतर सुधार करने के साथ ही अतिरिक्त बुनियादी ढांचा जोड़ने पर जोर देना होगा। इन सुधारों के जरिये भारत अधिक निवेश आकर्षित कर सकेगा और समावेशी वृद्धि की राह पर तेजी से आगे बढ़ सकेगा।


Share

Related posts

सचिन पायलट और अशोक गहलोत में हो गई सुलह!

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट से नवनीत राणा की दूसरी FIR रद्द करने की याचिका खारिज

Prem Chand

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Admin

इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश : अब वसीयत का पंजीकरण कराना अनिवार्य नहीं

Prem Chand

पाकिस्तान में बम धमाके में दो सैनिकों की मौत

Prem Chand

पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों से मुठभेड़, टॉप लश्कर कमांडर अल्ताफ लाली ढेर

samacharprahari