ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर

Share

प्रहरी समाचार, मुंबई।

दुनिया के सबसे प्रदूषित 30 शहरों में से 22 शहर अकेले भारत में हैं। यह तब है, जब केंद्र सरकार ने साल 2014 से भी स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर हजारों करोड़ रुपये फूंक चुकी है। दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी वाले शहरों की सूची में शीर्ष पर है। स्विस संगठन ‘आईक्यू एयर’ ने मंगलवार को ‘वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी रिपोर्ट 2020’ जारी की है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर चीन का शिंजियांग है, जबकि गाजियाबाद दूसरे स्थान पर है। इन शहरों में प्रदूषण का स्तर पीएम 2.5 के आधार पर मापा गया है। भारत के शहरों में पीएम2.5 प्रदूषकों का सबसे बड़ा स्रोत परिवहन क्षेत्र है।

रिपोर्ट में हालांकि यह भी बताया गया है कि साल 2019 के मुकाबले साल 2020 में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन सुधार के बावजूद दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 10वें नंबर पर है। हालांकि राजधानी वाले शहरों में दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। दिल्ली के अलावा 21 अन्य शहरों में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, बुलंदशहर, बिसरख जलालपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा और मुजफ्फरनगर, राजस्थान के भिवाड़ी, हरियाणा में फरीदाबाद, जींद, हिसार, फतेहाबाद, बंधवाड़ी, गुरुग्राम, यमुनानगर, रोहतक और धारुहेड़ा और बिहार में मुजफ्फरपुर शामिल हैं।


Share

Related posts

परमबीर और सचिन की मुलाकात से राजनीतिक तूफान

samacharprahari

जारी रहेगा ‘सवर्ण गरीबों’ को 10 प्रतिशत का आरक्षण

samacharprahari

अदालत ने पत्नी से कहा, पति को गुज़ारा भत्ता देना पड़ेगा

Prem Chand

रिकवरी एजेंटों ने निजी बस को किया अगवा

samacharprahari

अतीक के बेटों पर रंगदारी और अपहरण में चार्जशीट दाखिल

Prem Chand

2024 में पहले पांच महीने में ही घरेलू एयरलाइन्स ने 7030 उड़ानें रद्द कीं: सरकारी आंकड़े

Prem Chand