ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा गया

Share

RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किए

प्रहरी संवाददाता, अगरतला। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बदरपुर से अगरतला के बीच सफर के दौरान, RPF की ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिठ्ठू बैग जब्त किए, जिनमें से 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किया।
RPF अधिकारियों के अनुसार, अगरतला पोस्ट के सुरक्षा कर्मी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गहन निगरानी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जनरल कोच की ऊपरी सीट पर छोड़े गए दो बैगों की जांच की गई। बैगों में भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे हथियार पाए गए।

बरामद हथियारों को RPF पोस्ट अगरतला में जमा कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच GRPS/अगरतला ने शुरू कर दी है, और अधिकारियों के अनुसार, इस पर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।


Share

Related posts

अविवाहित महिलाओं के लिए सरोगेसी की अनुमति देने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

samacharprahari

देश में साइबर फ्रॉड का खतरा चरम पर, हाई वैल्यू घोटालों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि

Prem Chand

ये जो खबरें हैं ना…. 11वीं किश्त

samacharprahari

ओपन कैटेगरी से सबसे ज्यादा फायदा किस तबके को मिला?

samacharprahari

ग्रहण ने मंगलयान की लील ली जिंदगी

Amit Kumar

जेट एयरवेज की उड़ान भरने से पहले पीएनबी का अड़ंगा

Prem Chand