ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

‘डेढ़ लाख दिया होता, तो खारिज करा देता मुकदमा’

Share

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दारोगा का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में आरोपी दारोगा सीधे-सीधे मुकदमे की सेटिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की बात कर रहे हैं। दरअसल, जमीन विवाद को लेकर एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी। इसी सिलसिले में आरोपी के बेटे ने कथित रूप से दारोगा से बातचीत की थी। खुखुंदू थाने के दारोगा मंगला प्रसाद का यह ऑडियो काफी चर्चा में है।
वायरल हो रहे इस ऑडियो में दरोगा ने एक मुकदमे के सिलसिले में डिमांड रखी है। इस ऑडियो में दारोगा कहते हुए सुने जा रहे हैं कि अगर मुझे डेढ़ लाख रुपये दिए होते तो मैं मुकदमा खारिज करा देता। देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्र ने वायरल ऑडियो सामने आने के बाद पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि मामला संज्ञान में है और इसकी जांच कराई जा रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नरौली संग्राम निवासी रसीद अंसारी ने फर्जी दस्तावेज की आड़ में अपनी रिश्तेदार की जमीन बेच दी थी। महिला को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जांच के दौरान दारोगा ने दो महीने पहले ही मुख्य आरोपी रसीद अंसारी को गिरफ्तार किया था। रसीद के बेटे ने पैसे ले-देकर दूसरे पक्ष को सुलह समझौते के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच, रसीद के बेटे ने दरोगा से फोन पर बात करते हुए समझौता न होने की जानकारी दी।


Share

Related posts

जज साहब ने कहा – लड़की खुद रेप की जिम्मेदार

samacharprahari

रूस की शक्तिशाली परमाणु पनडुब्बी गायब, नाटो देशों ने जारी किया अलर्ट

Amit Kumar

जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप मामले में बुरे फंसे ट्रंप

samacharprahari

स्टेशन मास्टर से झगड़े के बाद गेटमैन ने रोक दी ट्रेन

Prem Chand

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

13 दिनों में 11 बार बढ़ी पेट्रोल की कीमत

samacharprahari