Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये धोखाधड़ी, आरोपी अरेस्ट

Share

नई दिल्ली। नई दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर नकली क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के जरिये धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उमेश वर्मा (60) के रूप में हुई है। दुबई से लौटने पर आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि अब तक 45 निवेशकों ने शिकायत दर्ज कराया है। इनका आरोप है कि साल 2017 में आरोपी ने 2.5 करोड़ रुपये की चपत लगाई है। वर्मा अपने बेटे भरत वर्मा और अन्य लोगों के साथ ‘प्लूटो एक्सचेंज’ के जरिए क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने का झांसा देता था। निवेशकों को प्रति माह निवेश की गई राशि का 20 से 30 प्रतिशत के लाभांश की गॉरंटी दी जाती थी। दूसरे ग्राहकों को लाने पर कमीशन का वादा भी किया था। हालांकि, आरोपियों ने वादे के मुताबिक रिटर्न नहीं दिया और अपने कार्यालय बंद कर भाग गए। वर्मा भी दुबई चला गया था।


Share

Related posts

‘बिहार में भ्रष्टाचार का बोलबाला, क्या पैसा लूटने और लूटवाने के लिए गद्दी पर बैठे हैं’

Prem Chand

11 रिजर्व खिलाड़ियों के साथ आई है यह टीम

samacharprahari

मुंबई में बोट हादसा: 130 यात्रियों की बची जान

Prem Chand

Leave a Comment