ताज़ा खबर
Other

एक क्विंटल चांदी व चार लाख नकदी समेत तीन गिरफ्तार

Share

चंदौली (यूपी) 1 दिसंबर 2024 । रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म एक व दो से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक क्विंटल तीन किलो चांदी के साथ तीन लाख 75 हजार नगदी बरामद हुई। बरामद चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है तीनों युवक चांदी व रुपये वाराणसी से बिहार ले जा रहे थे। संदिग्ध युवकों को जीआरपी हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भीड़-भाड़ को देखते हुए जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच प्लेटफॉर्म पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। तीनों युवक चेकिंग टीम को देखकर इधर-उधर भागने लगे। जीआरपी जवानों ने तत्काल उनके पास मौजूद पिट्ठू बैगों की तलाशी ली, जिसमें से भारी संख्या में चांदी के सिल्ली बरामद करने के साथ ही 3 लाख 75 लाख रुपया नगद मिला।


Share

Related posts

पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में लगे भूकंप के झटके

samacharprahari

चीनी अंतरिक्ष यान का मार्स आर्बिटल एडजस्टमेंट पूरा

samacharprahari

पिछले चार महीनों में गईं करीब दो करोड़ नौकरियां, अब अर्थव्यवस्था का सच नहीं छुप नहीं सकता: राहुल गांधी

samacharprahari

एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू ने महिला यात्री से की अभद्रता

Prem Chand

भारत ने रचा इतिहास, जीता थॉमस कप का खिताब

samacharprahari

रिश्तेदार कर रहे रोजाना 140 महिलाओं की हत्या-UN रिपोर्ट

Prem Chand