ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

आर्थिक आंकड़ों, विदेशी संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Share

मुंबई। देश के शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों और विदेशी बाजारों से मिलने वाले संकेतों से तय होगी। घरेलू कंपनियों के तिमाही वित्तीय नतीजे और विदेशी निवेशकों के निवेश प्रवाह से भी बाजार को दिशा मिलेगी। पिछले साल दिसंबर में औद्योगिक उत्पाद में 1.04 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और इस साल जनवरी में खुदरा महंगाई दर 4.06 फीसदी रही।

बता दें कि इस सप्ताह के आरंभ में सोमवार को जनवरी महीने की थोक महंगाई के आंकड़े जारी होंगे, जिस पर निवेशकों की नजर होगी। हालांकि इससे पहले पिछले सप्ताह शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी हुए औद्योगिक उत्पादन के दिसंबर महीने के उत्साहवर्धक आंकड़े और जनवरी महीने में खुदरा महंगाई में गिरावट पर बाजार की प्रतिक्रिया सप्ताह के पहले सत्र में ही देखने को मिलेगी। अमेरिका, जापान और यूरोप में भी इस सप्ताह कुछ प्रमुख आर्थिक आंकड़े जारी होंगे, जिनका असर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिलेगा।

इन आंकड़ों के अलावा, भारत समेत दुनियाभर में कोरोना महामारी के मामले और वैक्सीन कार्यक्रमों की प्रगति पर भी निवेशकों की निगाहें बनी रहेंगी। आम बजट के बाद घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी आई है और सप्ताहिक स्तर पर लगातार दो सप्ताह जोरदार बढ़त दर्ज की गई है।


Share

Related posts

बजट से 66 पर्सेंट मध्यम आय वर्ग को निराशा

samacharprahari

फतेहगंज की चौकी बनी अपहरण और वसूली का अड्डा, दरोगा और दो सिपाही फरार

samacharprahari

गुजरात में पकड़ा गया 1400 करोड़ कीमत का ड्रग्स

Prem Chand

फ़्यूचर जेनराली की नई बीमा पॉलिसी

samacharprahari

चुनाव के दौरान 9,000 करोड़ रुपये की नकदी और ड्रग्स जब्त

Prem Chand

पिछले वर्ष हर रोज 381 लोगों ने की खुदकुशी : NCRB

samacharprahari