ताज़ा खबर
Politics

आरजेडी के पांच एमएलसी ने साथ छोड़ा

Share

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी के पांच विधान परिषद सदस्यों ने जेडीयू का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

जानकारी के मुताबिक, संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कर दी है। पांचों नेता अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होंगे।

रघुवंश प्रसाद सिंह को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद पटना एम्स में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि रामा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाने और तेज प्रताप को विधान परिषद भेजे जाने से नाराज हैं। बीजेपी नेता सुशली कुमार मोदी पहले ही रघुवंश प्रसाद से नजदीकी बनाए हुए थे। उन्होंने एनडीए में आने का निमंत्रण भी दिया था।


Share

Related posts

हार्वर्ड से निकाले जाएंगे विदेशी छात्र! 800 भारतीयों पर संकट, ट्रंप सरकार का अल्टीमेटम

samacharprahari

कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में सत्ता पक्ष

samacharprahari

जर्मनी में 96 साल की नाजी महिला के खिलाफ वारंट जारी

Aditya Kumar

अब झुकेगा ‘पुष्पा’: अभिनेता अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Prem Chand

महाराष्ट्र की सियासत में इस बार महिलाएं होंगी गेमचेंजर, 40 सीटों पर रहेगा असर

Prem Chand

बांग्लादेश में रेप पीड़िता की मौत पर बलात्कारियों को होगी फांसी

Prem Chand