ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

अब 7 साल बाद नेपाल में मिलेगी भारतीय बहुओं को नागरिकता

Share

काठमांडू। देश का विवादित नया नक्शा पास कराने के बाद नेपाली सरकार ने भारत को फिर से झटका दिया है। नेपाल सरकार ने नागरिकता कानून में बड़ा बदलाव का फैसला किया है। नेपाल में शादी करने के बाद भारत की विवाहित महिलाओं को वहां की नागरिकता के लिए अब सात साल इंतजार करना होगा।

नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने ऐलान किया कि नागरिकता कानून में बदलाव का प्रस्ताव भारत को ध्यान में रखकर है। बदलाव के तहत जब कोई भारतीय लड़की नेपाली युवक से शादी करेगी तो उसे उसके साथ 7 साल लगातार रहने के बाद ही नेपाल की नागरिकता मिलेगी।

हालांकि विवाद बढ़ने पर राम बहादुर थापा ने कहा कि इस नियम में कुछ अलग नहीं किया है। भारत भी विदेशी लड़कियों को किसी भारतीय से शादी के सात साल बाद ही नागरिकता देता है। हमारा प्रस्ताव भी इसी आधार पर है।

बता दें कि नेपाल ने तीन दिन पहले ही भारत की आपत्ति को दरकिनार करते हुए विवादित नक्शे को कानूनी अमलीजामा पहनाया था। नेपाली संसद के उच्च सदन से संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने हस्ताक्षर कर इसे संविधान का हिस्सा घोषित कर दिया। इस नए नक्शे में नेपाल ने लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपने क्षेत्र में दिखाया है।


Share

Related posts

ऐसे होगा ‘एक देश, एक चुनाव’, कमिटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट, संविधान में संशोधन की सिफारिश

Prem Chand

किसानों को प्रदर्शन का हक, लेकिन समाधान बातचीत से ही निकलेगाः सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

जमीन सौदा मामले में खडसे की पत्नी की याचिका खारिज, गैर जमानती वारंट जारी

Amit Kumar

मुंबई के पूर्व सीपी का नाम लेने वाले कारोबारी से हटा मकोका

Prem Chand

एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी मद्रास सर्वश्रेष्ठ संस्थान

samacharprahari

तीन साल में 24,000 बच्चों ने की आत्महत्या

samacharprahari