ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

TRP घोटाला: रेटिंग एजेंसी BARC के पूर्व सीओओ को किया गया गिरफ्तार

Share

मुंबई। मुंबई पुलिस ने कथित टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वांइट) घोटाला मामले में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के पूर्व मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि टीआरपी मामले की जांच कर रही मुंबई अपराध शाखा की टीम ने बार्क के पूर्व सीओओ रोमिल रामगढ़िया को गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। यह इस मामले में 14वीं गिरफ्तारी है। जांच के दौरान, मामले में उनकी कथित संलिप्तता का पता चला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। रामगढ़िया को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास खानचंदानी को टीआरपी घोटाले के सिलसिले में रविवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि अदालत ने बुधवार को उनकी जमानत मंजूर कर ली थी। गौरतलब है कि बार्क की ओर से हंसा रिसर्च एजेंसी के माध्यम से कुछ चैनलों के खिलाफ टीआरपी में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने इस कथित घोटाले की जांच शुरू की थी।


Share

Related posts

रिलायंस इंडस्ट्रीज में 15 अरब निवेश करेगा अरामको

samacharprahari

यूपी के सीएम पर अब नहीं चलेगा हेट स्पीच देने का केस

samacharprahari

जेल में बंद पति ने मंगवाई चरस, प्राइवेट पार्ट में छुपाकर ले जा रही थी पत्नी

samacharprahari

5 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ता इंडिया, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107 वें नंबर पर है भारत

samacharprahari

लिविंगार्ड ने लॉन्च किया नया फेस मास्क

samacharprahari

विख्यात संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prem Chand