ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

5 ट्रिलियन इकोनॉमी की ओर बढ़ता इंडिया, ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 107 वें नंबर पर है भारत

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। भाजपा सरकार का दावा है कि देश की इकोनॉमी काफी मजबूत है और जल्द ही इंडिया 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बन जाएगा। लेकिन भाजपा सरकार की नीतियों से 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ते इंडिया में अमीर गरीब के बीच की खाई काफी चौड़ी हो गई है। देश की आधी से अधिक अबादी के पास पर्याप्त भोजन नहीं है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 (Global Hunger Index 2022) रिपोर्ट में भारत दुनिया के 121 देशों में 107 नंबर पर खड़ा है। हालांकि अमीरों की सरपरस्त भाजपा सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। भारत 2021 में 116 देशों में 101वें नंबर पर था, जबकि 2020 में वह 94वें पायदान पर था।

भाजपा सरकार ने कहा है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स का यह गलत माप है। इसमें कई गंभीर मेथाडोलॉजिकल दिक्कतें हैं। रिपोर्ट न केवल जमीनी हकीकत से अलग है, बल्कि यह सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को जानबूझकर अनदेखा करने जैसा है। बता दें कि कोवड महामारी के बाद से सरकार लगभग 80 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किग्रा राशन देने का दावा करती रही है, जिसे ग्लोबल हंगर इंडेक्स ने भी सही साबित कर दिया है।

पिछले साल 101वें नंबर पर था भारत

ग्लोबल हंगर इंडेक्स शनिवार को जारी किया गया। इस रिपोर्ट में भारत 121 देशों में 107 नंबर पर है। इंडेक्स में भारत की स्थिति और खराब हुई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में ‘चाइल्ड वेस्टिंग रेट’ (लंबाई के हिसाब से कम वजन) 19.3 प्रतिशत है, जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे अधिक है।


Share

Related posts

नोटबुक के पन्नों में 400000 डॉलर, दुबई जा रही 3 छात्राओं की कलाकारी देखकर चौंक गए कस्टम अफसर

samacharprahari

ये जो खबरें हैं ना…. 5

samacharprahari

Aadhaar Card Birth Proof Update: यूपी सरकार का अजीब फैसला, जन्मतिथि के सबूत के रूप में अब आधार नहीं चलेगा

Prem Chand

नकली खादी प्रोडक्ट बेचने पर खादी एम्पोरियम पर प्रतिबंध

samacharprahari

भारत का हवाई हमला: पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व गृह मंत्री के घर ईडी की रेड

samacharprahari