ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरभारतराज्य

समंदर के सपूतों का सम्मान: नौसेना के जांबाज़ों को मिला गौरव

Share

गैलेंट्री, डिवोशन टू ड्यूटी और विशिष्ट सेवा के लिए दिए गए पुरस्कार, नौसेना की यूनिट्स भी हुईं सम्मानित

✍️ प्रहरी संवाददाता, मुंबई | मुंबई में आयोजित में भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारियों और कर्मियों की वीरता, नेतृत्व और उत्कृष्ट सेवा को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस मौके पर नौसेना प्रमुख ने राष्ट्रपति की ओर से गैलेंट्री, डिवोशन टू ड्यूटी और विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कार सहित  विभिन्न अलंकरण प्रदान किए। नौसेना की यूनिट्स भी सम्मानित की गई।

समारोह में व्यक्तिगत श्रेणी के तहत कुल 40 से अधिक वीरता और सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें दो युद्ध सेवा मेडल, 12 नौ सेना मेडल (वीरता), 8 नौ सेना मेडल (कर्तव्यनिष्ठा) और 18 विशिष्ट सेवा मेडल शामिल रहे। इन पुरस्कारों के माध्यम से समुद्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस, रणनीतिक नेतृत्व और कर्तव्य के प्रति समर्पण को मान्यता दी गई।

कार्यक्रम का एक भावुक क्षण तब आया, जब दिवंगत दीपक कुमार (PO ME) की पत्नी को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा, नौसेना में सुरक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कैप्ट रवि धीर मेमोरियल गोल्ड मेडल (फ्लाइट सेफ्टी) और लेफ्टिनेंट वी.के. जैन मेमोरियल मेडल (अनुप्रयुक्त अनुसंधान) भी दिए गए।

इस वर्ष कई ऑपरेशनल जहाज इकाइयों और तटीय प्रतिष्ठानों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यूनिट सिटेशन से नवाजा गया। पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए औद्योगिक और गैर-औद्योगिक श्रेणियों में CNS रोलिंग ट्रॉफी (बेस्ट ग्रीन प्रैक्टिसेस) भी प्रदान की गई।

समारोह में पश्चिमी नौसैनिक कमान के प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारी, नाविक, पुरस्कार विजेता और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह ने भारतीय नौसेना की पेशेवर उत्कृष्टता और समर्पण की परंपरा को एक बार फिर उजागर किया।


Share

Related posts

जमीन हथियाया, जवानों को मारा, अब चीन पीएम मोदी की तारीफ कर रहा है

samacharprahari

‘वक्फ संपत्तियां खत्म करना चाहती है सरकार’ -ओवैसी

Prem Chand

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

जबलपुर में नाले का मलबा ढहने से 1 मजदूर की मौत 4 घायल

Prem Chand

अमेरिका ने भारत को लौटाईं 1,440 प्राचीन वस्तुएं

Prem Chand

आप ने मचाया हल्ला, दिल्ली के सीएम हो सकते हैं गिरफ्तार

samacharprahari