ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

Nagpur News: विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका, 9 मजदूरों की मौत

Share

पांच महीने पहले भी हुआ था हादसा, एक मजदूर की हुई थी मौत

डिजिटल न्यूज डेस्क, नागपुर। नागपुर ज‍िले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे नागपुर में अमरावती रोड पर स्थित बाजारगांव गांव में स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में बड़ा धमाका हो गया। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई, जिसमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष कर्मचारी हैं।
बताया जा रहा है क‍ि यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान हुआ। फ‍िलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर द‍िया गया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटने में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोलर ग्रुप की ओर से संचालित इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड कंपनी रक्षा क्षेत्र के लिए देश के सबसे बड़े हथियार निर्माताओं में से एक है। वर्तमान में यहां भारतीय सेना और नौसेना के लिए अलग-अलग हथियारों का निर्माण किया जाता है। कंपनी के जरिए तीस से ज्यादा देशों में हथियार निर्यात किए जाते हैं।

 

2 हजार एकड़ में फैली है यून‍िट

सूत्रों ने बताया कि यह कंपनी सत्यनारायण नुवाल की बताई जा रही है, जो करीब 2 हजार एकड़ में फैली एक बड़ी यू‍न‍िट है। कंपनी की सीबीएच 2 इकाई में काम करने वाले 12 में से 9 मजदूरों की रविवार को इस हादसे में मौत हो गई। विस्फोट के बाद सीबीएच 2 प्‍लांट की इमारत नष्ट हो गई। राज्य के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा विधायक अनिल देशमुख घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

 

अगस्त में भी लगी थी आग

इससे पहले, अगस्त में भी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स कंपनी की ओर से अपशिष्ट पदार्थों के निपटान के दौरान आग लग गई थी। कचरे का निस्तारण कर रहे दो कर्मचारियों में से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबक‍ि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस घटना को अभी पांच महीने भी नहीं बीते थे कि रविवार को ये बड़ा विस्फोट हो गया।


Share

Related posts

कारोबारी जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Prem Chand

सुपर-4 हॉकी मुकाबला ड्रॉ, टीम इंडिया फाइनल से बाहर

samacharprahari

जम्मू कश्मीर: दूसरे चरण में 54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

Prem Chand

अंतरिक्ष यात्रियों को समुद्र में उतारने का सपना होगा साकार

samacharprahari

हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय महिला टीम का शानदार आगाज़

samacharprahari

PM मोदी और CM योगी को धमकी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

samacharprahari