ताज़ा खबर
Other

तुर्किये में संसद के पास आत्मघाती हमला

Share

एपी, अंकारा 1 अक्टूबर । तुर्किये की राजधानी अंकारा में संसद के नजदीक गृह मंत्रालय की इमारत के सामने आत्मघाती हमला हुआ। मंत्रालय ने बताया कि यह हमला संसद सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले हुआ। दो आत्मघाती हमलावर अपने वाहन से उतरकर गृह मंत्रालय के प्रवेश एंट्री गेट पर आए। हमने रोकने के लिए फायरिंग की तो एक ने खुद को उड़ा दिया और दूसरा गोलीबारी में मारा गया। इस हमले में दो पुलिसवाले मामूली रूप से घायल हुए हैं। हमलावरों के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। मंत्री यिलमाज तुन्क ने कहा कि ये हमले आतंकवाद के खिलाफ तुर्किये की लड़ाई को कमजोर नहीं कर पाएंगे।


Share

Related posts

एल एंड टी ने इलेक्ट्रिकल एंड ऑटोमेशन बिजनेस में विनिवेश किया

samacharprahari

हिरासत में मौतें और पुलिस प्रताड़ना पर चिंताजनक खुलासे

samacharprahari

नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त

Prem Chand

सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में 100 से अधिक गिरफ्तारियां, एसटीएफ करेगी बड़ा राजफाश?

samacharprahari

… और, चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया

samacharprahari

दिशा सालियान मौत मामले में उनके पिता को बदनाम किया जा रहा : निरुपम

Prem Chand