ताज़ा खबर
OtherPoliticsक्राइमराज्य

ढाई करोड़ के गबन में डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

Share

वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी को आर्थिक अपराध शाखा की कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार देर रात वाणिज्य कर विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ करीब ढाई करोड़ रुपये के गबन के आरोप लगाए गए हैं।

आर्थिक अपराध विभाग ने डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को लखनऊ में उनके आवास से गिरफ्तार किया है। मुन्नी लाल वर्तमान में लखनऊ स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय में हाई कोर्ट का काम देख रहे थे। बिजनौर में वर्ष 2005 में तैनाती के दौरान मुन्नीलाल पर राज्य जीएसटी में गड़बड़ी करने के मामले दर्ज हुए थे।
बिजनौर में तैनाती के दौरान उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बार्डर पर गड़बड़ी करते हुए मुन्नीलाल पर अपने सहयोगियों के साथ दो करोड़ 43 लाख 93 हजार 437 रुपये का बंदरबांट करने का आरोप था।


Share

Related posts

चार भारतीय छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता

samacharprahari

ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी, 12 की मौत, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना

samacharprahari

जापान ने छह देशों में आत्मघाती हमले की चेतावनी जारी की

Vinay

रुपया नहीं गिर रहा, डॉलर हो रहा है मजबूत: सीतारमण

samacharprahari

पश्चिम रेलवे ने 124 टिकट दलालों को अरेस्ट किया

Prem Chand

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

samacharprahari