Samachar Prahari
OtherPoliticsएजुकेशनताज़ा खबरभारतराज्य

सरकारी बाबू अब दफ्तरों में फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहेंगे

Share

सांस्कृतिक मामलों के नवनियुक्त मंत्री का ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के नवनियुक्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहना होगा।

बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र सरकार की बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इसके तहत भाजपा नेता मुनगंटीवार को सांस्कृतिक मामलों का प्रभार मिला है। उन्होंने कहा, “हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। हम (आज़ादी का) अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहें।”
उन्होंने कहा कि इस बाबत आधिकारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा। मंत्री ने कहा, “मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक (फोन उठाने पर) ‘वंदे मातरम’ कहें।”


Share

Related posts

17 राज्यों को जारी किया गया 9871 करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान

samacharprahari

EWS आरक्षण पर 13 सितंबर को होगी सुनवाई

samacharprahari

यूपी बजट सत्र: वापस जाओ… के नारों और हंगामे के बीच राज्यपाल ने कहा- राम राज्य आया है

samacharprahari

Leave a Comment