ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनिया

पड़ोसी देश ने ‘महामहिम’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाई रोक!

Share

राष्ट्रपति को संबोधित करने के लिए नहीं होगा इस शब्द का उपयोग

कोलंबो। श्रीलंका में जारी उथल-पुथल के बीच अंतरिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने एक अनोखा फैसला लिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित करने के लिए ‘महामहिम’ शब्द के इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ ही राष्ट्रपति के झंडे को खत्म करने का फैसला लिया है।

श्रीलंका के अंतरिम राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहे अपने देश में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। वह श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी हैं।

श्रीलंकाई संसद द्वारा गोटबाया राजपक्षे का उत्तराधिकारी चुने जाने तक विक्रमसिंघे को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।

राजपक्षे सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण श्रीलंका अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है। बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों के बाद राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देना पड़ा था। विक्रमसिंघे ने कहा कि कुछ विशिष्ट लोगों को बचाने के बजाय देश की रक्षा करने के लिए जनता को सहयोग देना चाहिए।

विक्रमसिंघे ने बताया कि देश में बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक विशेष समिति गठित की गई है, जिसमें प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस), पुलिस महानिरीक्षक और तीनों सेनाओं के कमांडर शामिल हैं।


Share

Related posts

22000 करोड़ का घोटाला: दो बिल्डर गिरफ्तार

samacharprahari

विजय माल्या पर अवमानना केस में सुनवाई टली

samacharprahari

गंगा पुनरोद्धार: विश्‍व बैंक 40 करोड़ डॉलर उपलब्‍ध कराएगा

samacharprahari

बहू से गुस्साए ससुर ने पुलिस पर किए 45 फायर

Prem Chand

असहमति को दबाने के लिए आतंकवाद निरोधी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए: न्यायमूर्ति चंद्रचूड़

samacharprahari

महाराष्ट्र में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान

samacharprahari