ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

29 साल बाद मुंबई बम ब्लास्ट के 4 आरोपी गिरफ्तार

Share

1993 ब्लास्ट केस मामले में 4 आरोपियों को सीबीआई ने 29 साल बाद गुजरात से किया गिरफ्तार

मुंबई, 30 मई 2022। मुंबई की विशेष सीबीआई (CBI) अदालत ने 1993 बम धमाकों के मामले में इस महीने की शुरुआत में गुजरात से गिरफ्तार चार आरोपियों को सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके पासपोर्ट बनवाया था और पिछले 29 साल से ये फरार चल रहे थे।मुंबई के रहने वाले चार आरोपियों में अबू बकर, सैयद कुरैशी, मोहम्मद शोएब कुरैशी और मोहम्मद यूसुफ इस्माइल शामिल थे। इन्हें गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने 12 मई को अहमदाबाद के सरदारनगर इलाके से एक विशिष्ट गुप्त सूचना के बाद पकड़ा था। बाद में उन्हें सीबीआई को सौंप दिया गया था, जो सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले की जांच कर रही है।


Share

Related posts

हरियाणा में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की गई जान, शराब के नशे में था ड्राइवर

samacharprahari

सिंगापुर में 3 भारतीय नकलचियों ने कटाई नाक

samacharprahari

टकराव से बचने के लिए विस अध्यक्ष चुनाव टाला

samacharprahari

पीएनबी ने ईबिक्सकैश के साथ करार किया

Prem Chand

बिजली चोरी के जुर्म में कंपनी मालिक को दो साल की जेल

samacharprahari

जांच एजेंसी खुलासा करेगी कि TMC नेता के पास इतना पैसा कहां से आया?

Vinay