ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

एबीआईएल ग्रुप के चेयरमैन गिरफ्तार

Share

यस बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई का एक्शन

मुंबई। यस बैंक-डीएचएफएल फ्रॉड मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने पुणे स्थित एबीआईएल समूह के अध्यक्ष अविनाश भोसले को गिरफ्तार किया है। सीबीआई को संदेह है कि अवैध धन महाराष्ट्र में स्थित कई रियल एस्टेट कंपनियों के माध्यम से भेजा गया था। एबीआईएल समूह भी मना लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल है।
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने 30 अप्रैल को कई बिल्डरों के परिसरों की तलाशी ली थी। इस ऑपरेशन के दौरान एबीआईएल और भोसले के परिसरों की भी तलाशी ली गई। इससे पहले सीबीआई ने यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर और कपिल वधावन पर भी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी मामले में रेडियस डेवलपर्स के संजय छाबड़िया को भी गिरफ्तार किया था।


Share

Related posts

आतंकियों के हमले में सेना के दो जवान शहीद

samacharprahari

सतर्क लोको पायलट ने बचाई बुजुर्ग की जान

samacharprahari

कर्जत के पास चलती मालगाड़ी पर पुल से गिरी कार, तीन लोगों की मौत

samacharprahari

शीतल लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा शैक्षिक सामग्री का वितरण

Prem Chand

देशभर की बार काउंसिलों में महिला प्रतिनिधित्व पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सभी राज्य बार काउंसिलों को नोटिस

samacharprahari

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा बढ़ा

Prem Chand