Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

समय से पहले आ सकता है मॉनसून

Share

15 मई तक अंडमान पहुंचने की उम्मीद
नई दिल्ली। देश में इस साल मॉनसून समय से पहले आ सकता है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पहली मौसमी बारिश 15 मई को होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, समय से पूर्व मॉनसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं। इससे देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिलेगी।
सामान्य रूप से केरल में मॉनसून का आगमन एक जून को होता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिन अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। द्वीपसमूह में 14 से 16 मई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 15 और 16 मई को दक्षिण अंडमान सागर में हवा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।


Share

Related posts

स्मार्ट सिटी के नाम पर राज्यों को 23,145 करोड़ रुपये दिए : सरकार

samacharprahari

अंबानी धमकी केस में पुलिस ने आरोपी की आवाज के नमूने एकत्र किए

Amit Kumar

कर्ज देने के नाम पर लोगों से ठगी

Prem Chand

Leave a Comment