ताज़ा खबर
Other

नवी मुंबई के पवने में भीषण आग, 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर

Share

नवी मुंबई, 6 मई 2022। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पवने एमआईडीसी इलाके में भीषण आग लग गई। दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई के पवने औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को आग लगने की घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित इकाई में शाम करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। लेकिन आग अन्य क्षेत्रों में फैल रही थी इसलिए 12 दमकल की औऱ गाड़ियों को बेजा गया। कुल मिलाकर घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। रबर फैक्ट्री में आग लगने के कारण आग का रूप और भीषण हो गया। कच्चा माल के रूप में रबर ने आग की तीव्रता को और बढ़ा दिया। अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन अभियान जारी है।


Share

Related posts

विश्व बैंक की चेतावनी! कोरोना की वजह से 15 करोड़ लोग हो जाएंगे गरीब

Prem Chand

हिन्दुस्तान चैंबर का ब्लड डोनेशन कैम्प

samacharprahari

दारोगा ने प्रेग्नेंट पत्नी को मारी 3 गोलियां

Prem Chand

आजमगढ़: अगवा युवती टैक्सी स्टैंड पर मिली, आरोपी फरार

Prem Chand

मारवाड़ी स्कूल में चिकित्सा शिविर

Amit Kumar

अब 7 साल बाद नेपाल में मिलेगी भारतीय बहुओं को नागरिकता

samacharprahari