ताज़ा खबर
Other

NCP नेता फहमीदा हसन बोलीं- ‘PM आवास पर करूंगी हनुमान चालीसा का पाठ’

Share

मुंबई, 25 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और अजान पर जारी घमासान के बीच हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को लेकर लगातार सियासी बयानबाजियां बढ़ रही हैं। वहीं राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं।

हनुमान चालीसा को लेकर विवाद अब सियासी घमासान में तब्दील हो चुका है। राजनीतिक दलों के बीच विवाद को लेकर बयानबाजियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेता किरीट सोमैया खुद पर हमले के बाद दिल्ली में गृह सचिव से मिले। इस बीच एनसीपी नेता फहमीदा हसन ने बड़ा ऐलान किया है। एनसीपी नेता ने कहा है कि वे पीएम मोदी ने आवास के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करेंगी। इसको लेकर बकायदा उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है। बता दें कि हनुमान चालीसा विवाद में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हो चुकी है।


Share

Related posts

शिवसेना टूटी, मुंबई संवरी : शिंदे

Prem Chand

महाराष्ट्र में चिट फंड घोटाले में दो गिरफ्तार

samacharprahari

मोकामा गैंगवार में अब तक तीन FIR दर्ज

samacharprahari

ड्यूटी के दौरान रेलवे वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन की मौत

samacharprahari

अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने जैश के 2 आतंकवादियों को मार गिराया

Prem Chand

पारदर्शी सरकार में शिकायतों के निबटारे में विलंब

Girish Chandra