ताज़ा खबर
Other

प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या

Share

प्रयागराज, 23 अप्रैल 2022 । जिले के गंगापार थरवाई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि थरवई थाने की पुलिस को सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि एक घर में चार-पांच लोग मृत अवस्था में मिले हैं। इस सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

थरवई की इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, ‘‘आज का अपराधनामा- प्रयागराज में फिर सामूहिक हत्या, एक परिवार के पांच लोगों का गला रेता, शवों को जलाने के लिए घर में लगा दी आग।”

थरवई थाना के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों में राजकुमार यादव (55 वर्ष), राजकुमार की बेटी मनीषा (25 वर्ष), राजकुमार की पत्नी कुसुम (50 वर्ष), राजकुमार की बहू सविता (30 वर्ष) और राजकुमार की नातिन मीताक्षी (दो वर्ष) शामिल हैं। वहीं राजकुमार की दूसरी नातिन पांच वर्षीय साक्षी सुरक्षित और जीवित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि घर के बेडरूम में आग भी लगी हुई थी जिसे दमकल द्वारा बुझा दिया गया। उन्होंने बताया कि सविता के मायके वाले और घर के लोग यहां पहुंच गए हैं और उनसे बातचीत की जा रही है। वे जो भी तहरीर देंगे, उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Share

Related posts

ऑस्ट्रेलिया: बुश फायर से करीब 3 अरब जानवरों की मौत का अनुमान: रिपोर्ट

samacharprahari

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

samacharprahari

बाबरी के आरोपियों के बयान के लिए वीडियो कांफ्रेंस की सुविधा नहीं

samacharprahari

अवैध छापे, जबरन वसूली मामले में तीन अधिकारी समेत चार गिरफ्तार

samacharprahari

सैट से फ्यूचर को राहत, जमा करने होंगे 11 करोड़

samacharprahari

कानपुर के दो सिपाही छेड़छाड़ में सस्पेंड

samacharprahari