ताज़ा खबर
Other

सुबह नाश्ता नहीं दिया तो बहु को ससुर ने मारी गोली

Share

ठाणे, 15 अप्रैल 2022 । महाराष्ट्र के ठाणे से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने सिर्फ इसलिए अपनी बहु को गोली मार दी, क्योंकि उसने सही समय पर उसे चाय के साथ नाश्ता नहीं परोसा था। महिला के पेट में गोली लगी है और उसे गंभीर हाल में आईसीयू में एडमिट करवाया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात ठाणे के राबोड़ी इलाके की है। राबोडी थाने के पुलिस अधिकारी संतोष घाटेकर ने बताया कि 76 साल के आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 के अलावा आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। घाटेकर के मुताबिक, आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर उसकी 42 साल की बहु से लड़ाई हुआ करती थी। गुरुवार 11 बजकर 30 मिनट पर भी ऐसा ही हुआ था।


Share

Related posts

पहले चरण के चुनाव में 60% मतदान 

Prem Chand

जियो दुनिया का पांचवां सबसे मजबूत ब्रांड बना

samacharprahari

पिंक नोट के सर्कुलेशन में आई कमी, नए नोट छापने का आदेश नहीं मिला

samacharprahari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव

Prem Chand

विधायक ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- भाजपा से दोस्ती करना ठीक होगा

samacharprahari

नाइट कर्फ्यू से छूट की सीमा बढ़ी

samacharprahari