ताज़ा खबर
OtherPolitics

लाउडस्पीकर हटवाने के बजाय राज ठाकरे बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाएं : आदित्य ठाकरे

Share

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे के ईद तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के अल्टीमेटम दिया है। इस पर उनके भतीजे और महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण और पर्यटन विभाग के मंत्री आदित्य ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि लाउडस्पीकर हटवाने के बजाय उन्हें बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाना चाहिए। पेट्रोल, डीजल और CNG के बारे में बोलना चाहिए। उन्हें हाल के 2-3 सालाें पर ध्यान देना चाहिए, न कि पिछले 60 साल पर।

राज ठाकरे के बयान पर NCR नेता शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत भी राज ठाकरे पर तंज कस चुके हैं। इधर, राज ठाकरे के ऐलान के बाद महाराष्ट्र में कई जगहों पर मनसे कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई। यहां तक कि दादर में शिवसेना मुख्यालय के बाहर भी गाड़ी के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर पहुंच गए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


Share

Related posts

ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, लखनऊ मेल से की गई शुरुआत

Prem Chand

असम में न्याय यात्रा की गाड़ी पर हमला, राहुल बोले- डरेंगे नहीं

Prem Chand

राज्यपाल ने कहा-‘सत्र बुलाने के लिए माननी होगी यह शर्त’

samacharprahari

धर्म-धर्म आपस में बडे शत्रु हैं, इंसानियत के लिए जगह नहीं

Amit Kumar

‘ब्रेक दि चेन’: पांच चरण में अनलॉक होगा महाराष्ट्र

samacharprahari

रेवफिन ने जुटाई 100 करोड़ रुपये की पूंजी

samacharprahari