Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

Share

सड़क हादसे में दो सैनिकों की मौत, दो घायल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये, तो वहीं घटनास्थल पर जाते वक्त दुर्घटना होने से सेना के दो जवानों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके के बडिगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये। आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ स्थल पर आते वक्त सेना के जवानों की गाड़ी पलट जाने से उसमें सवार दो जवानों की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य घायल हो गये। सभी जवान 44 राष्ट्रीय राइफल्स के एक सैन्य दल का हिस्सा थे।


Share

Related posts

पद का मोह नहीं, इस्तीफा देने के लिए तैयार हूंः उद्धव

samacharprahari

पीएफ में वर्कर्स का पैसा जमा नहीं करने वाली कंपनियों को मिलेगी ‘माफी’

samacharprahari

रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप

samacharprahari

Leave a Comment