ताज़ा खबर
Other

मायावती को मुख्यमंत्री बनने का दिया ऑफर उन्होंने ठुकरा दिया : राहुल गांधी

Share

नई दिल्ली, 9 अप्रैल 2022 । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती ने चुनाव ही नहीं लड़ा। राहुल ने कहा, “हमने मायावती को संदेश दिया कि गठबंधन कीजिए और मुख्यमंत्री बनिए। उन्होंने बात तक नहीं की। जिन लोगों ने अपना खून, पसीना देकर उत्तर प्रदेश में दलितों की आवाज को जगाया। आज मायावती कहती हैं कि मैं उस आवाज के लिए नहीं लडूंगी।”

राहुल ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान आरएसएस के कब्जे में हैं। राहुल गांधी ने कहा, “हमें संविधान को बचाना पड़ेगा। संविधान को बचाने के लिए हमें संस्थानों की रक्षा करनी पड़ेगी। लेकिन सभी संस्थान आरएसएस के नियंत्रण में हैं।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “यहां नेता हैं, जो सत्ता के पीछे लगे हुए हैं। वे हमेशा सत्ता हासिल करने के बारे में सोचते रहते हैं… अब उसमें मेरी एक परेशानी आ गई, मैं सत्ता के एकदम बीच में पैदा हुआ, लेकिन सच कहता हूं मुझे इसमें दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाए मैं देश को समझने की कोशिश करता हूं।”


Share

Related posts

आईपीएल: अय्यर, पंत, तेंदुलकर और पांडे को नहीं किया रिटेन, बोली में रहेंगे उपलब्ध

Prem Chand

डेटा चोरी से कंपनियों को औसतन 14 करोड़ का नुकसान: आईबीएम

samacharprahari

दो सेना की दशहरा रैली, दोनों बोले- तुम गद्दार

Amit Kumar

डीजीजीआई ने फर्जी बिल रैकेट का किया पर्दाफाश

samacharprahari

लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया बदला

samacharprahari

एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का आतंकी

Prem Chand