ताज़ा खबर
Other

शताब्दी एक्सप्रेस में विस्टा डोम जोड़ेगी रेलवे

Share

मुंबई, 7 अप्रैल 2022 । सम्मानीय यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की दृष्टि से पश्चिम रेलवे द्वारा 11 अप्रैल, 2022 से अस्थायी आधार पर ट्रेन संख्या 12009/10 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल शताब्दी एक्सप्रेस में एक विस्टा डोम कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 12009/10 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपिटल शताब्दी एक्सप्रेस में 11.04.2022 से 10.05.2022 तक एक विस्टा डोम कोच जोड़ा जायेगा। विस्टाडोम कोच में कांच की बड़ी खिड़कियां, कांच की छतें, घूमने वाली सीटें और एक ऑब्‍जर्वेशन लाउंज है, जिससे यात्री सुंदर बाहरी नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।

शताब्दी एक्सप्रेस में विस्टा डोम कोच में आरक्षण हेतु नई ट्रेन संख्या 02009/02010 लागू होगी अर्थात विस्टा डोम कोच की बुकिंग ट्रेन संख्या 02009/02010 के रूप में उपलब्ध होगी और 09 अप्रैल, 2022 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी। विस्टाडोम कोच में 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।


Share

Related posts

एनारॉक रिपोर्ट Q2 2026: नीतिगत दरें स्थिर, फिर भी किफायती घरों का संकट बढ़ा; बिक्री 6% घटी

samacharprahari

अगस्त में जनता बेहाल, फिर पड़ी महंगाई की मार

samacharprahari

रिश्वतखोरी के आरोप में राजस्व अधिकारी और उसका निजी सहायक गिरफ्तार

Prem Chand

चित्रकूट जेल में गैंगवार, तीन क्रिमिनल ढेर

Prem Chand

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की ताजपोशी

samacharprahari

100 करोड़ का पोंजी स्कीम घोटाला: एक्टर प्रकाश राज को ED का समन

samacharprahari